{"_id":"651406180db40379e70a2c64","slug":"two-died-and-13-injured-in-an-accident-in-bahraich-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 13 गंभीर घायल, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 13 गंभीर घायल, दो की मौत
Wed, 27 Sep 2023 04:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Sep 2023 04:08 PM IST
सार
बहराइच के खुटेहना में हुए भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और हादसे में 13 गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के खुटेहना के पास बुधवार दोपहर-रोडवेज की अनुबन्धित बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा गोण्डा- बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने हुआ। बस में सवार लगभग 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों के बहुत गंभीर होने की बात बताई जा रही है। दोपहर के लगभग एक बजे गोण्डा से आ रही रोडवेज बस और बहराइच की तरफ से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार 25 हजार स्वयंसेवक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
ट्रॉली के पिछले हिस्से की भीषण टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। एसओ पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बहराइच भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया गया है। ट्रैक्टर और बस चालक मौके से फरार हैं।