फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died and 11 injured in an accident in lambhua sultanpur.

Sultanpur: आवारा गोवंश से टकराया शव वाहन, दो की मौत, 11 जख्मी , सभी लखनऊ के

Tue, 28 Jun 2022 10:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jun 2022 10:40 AM IST
सार

दाह संस्कार के लिए जा रहा शव वाहन एक आवारा गोवंश से टकरा गया। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए। वाहन में सवार सभी लोग लखनऊ के थे।

विज्ञापन
two died and 11 injured in an accident in lambhua sultanpur.
हादसे में पलटा शव वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृद्धा के शव के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहा शव वाहन सोमवार रात आवारा गोवंश से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान मिनी बस के पीछे चल रही कार भी गोवंश से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार 11 लोग जख्मी हुये हैं। सभी लोग लखनऊ के ही निवासी हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


लखनऊ के हैदरगंज चौराहा के समीप 09, लक्ष्मणगंज निवासी केदार नाथ मिश्र की पत्नी राजरानी मिश्र (102) की सोमवार को मौत हो गई थी। देर रात उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन व रिश्तेदार वाराणसी के लिए रवाना हुए। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के समीप एक शव वाहन किराये पर लिया गया था। वाहन को बहराइच जिले के करमुल्लापुर निवासी ओमकार यादव चला रहा था।
विज्ञापन


शव वाहन में दामाद व शिवनगर खदरा निवासी राजेन्द्र अवस्थी (55), इटौंजा के ढिलवासी निवासी राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी (35), हनुमानपुर त्रिवेणीनगर निवासी केपी शुक्ल (58), गढ़ी कनौरा - आलमबाग निवासी घनश्याम मिश्र (40), फैजुल्लागंज मड़ियांव निवासी अखिलेश मिश्र (28), लक्ष्मणगंज तालकटोरा निवासी शशिभूषण मिश्र (40), आरडी शुक्ल (59), चक्रपाणि शुक्ल (14), शिव बालक शुक्ल (60), सत्य प्रकाश मिश्र (45), देवांश मिश्र (14) सवार थे। जबकि, शव वाहन के पीछे अलीगंज - लखनऊ निवासी पवन मिश्र (45) अकेले अपनी कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे शव वाहन ने दियरा रोड ओवरब्रिज पार किया ही था कि अचानक एक आवारा गोवंश निर्माणाधीन फोरलेन पर पहुँच गया। गोवंश से टकरा कर तेज रफ्तार मिनी बस सड़क पर ही पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद घरों से निकल कर लोग सड़क पर पहुँचे तो बस में सवार लोग फंसे हुए थे। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।


ग्रामीणों की मदद से घायलों को मिनी बस से निकाला जा रहा था। इसी दौरान पवन मिश्र की कार भी सड़क पर मृत पड़े गोवंश से टकरा कर पलट गई। बस व कार में सवार लोगों को निकालने के बाद उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।  जहां दामाद राजेन्द्र अवस्थी व चालक ओमकार यादव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी, केपी शुक्ल, चक्रपाणि शुक्ल, सत्य प्रकाश मिश्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed