{"_id":"5cbf0fccbdec2214114a523c","slug":"two-dead-bodies-tied-with-belt-and-dupatta-found-floating-in-canal-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : दुपट्टे और बेल्ट से बंधे उतराते मिले नहर में दो शव, ऑनर किलिंग का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : दुपट्टे और बेल्ट से बंधे उतराते मिले नहर में दो शव, ऑनर किलिंग का शक
Tue, 23 Apr 2019 06:44 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:44 PM IST
सार
- गोसाईगंज के इन्द्रा बैराज के पास नहर में उतरते मिले शव
- दोनों शवों के कमर को दुपट्टे व पैरों को बेल्ट से बांधा गया
- पुलिस बता रही आत्महत्या का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की नहर में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। चिनहट, नगराम के बाद अब गोसाईगंज इलाके में एक प्रेमी युगल के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि शव करीब दस से बारह दिन पुराने हैं।
मंगलवार को गोसाईगंज के इंद्रा बैराज के पास गेट से फंसे हुए दो शव मिले। शवों को देखकर लगता है कि पहले प्रेमी युगल को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद दोनों को शवों को युवती के दुपट्टे और बेल्ट से बांध कर नहर में फेक दिया गया।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार उन्हें मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दो शव नहर में होने की सूचना क्षेत्र के ग्रामीणों ने दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकला। शव दस से बारह दिन पुराने व पानी में पड़े रहने के कारण फूल गए हैं। इससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शवों से कोई भी कागजात नहीं मिले।

थानाध्यक्ष गोसाईगंज के मुताविक युवक ने नीली पैंट व हरा लाल चेक शर्ट पहना है। वहीं युवती ने नेविब्लू पैंट व कढ़ाई दार कुर्ता पहन रखा था। दोनों शवों को आमने सामने एक दुपट्टे से कमर और चमड़े की बेल्ट से एक एक पैर बंधे थे।
गोसाईगंज पुलिस के मुताविक शव कहीं दूर से बहकर यहां तक पहुंचे है। दोनों प्रेमी युगल की स्थित देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के आत्महत्या की है। जबकि स्थानीय सूत्रों की माने तो ये किसी ऑनर क्लिंग की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने शिनाख्त न होने के बाद दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।