फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two days meeting on ram temple construction in Ayodhya.

सितंबर तक तैयार होगी 55 फुट गहरी राममंदिर की नींव, 44 लेयर में नींव होगी तैयार

Mon, 12 Apr 2021 12:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Apr 2021 12:56 AM IST
सार

  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दो दिवसीय बैठक में समिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद, बैठक में तीन महीने की कार्ययोजना पर किया गया मंथन

विज्ञापन
Two days meeting on ram temple construction in Ayodhya.
बैठक का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी में दो दिनों तक हुई राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में तीन महीने की कार्ययोजना पर मंथन करने के साथ-साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष इंजीनियरों ने अब तक हुए कार्यों का प्रजेंटेशन दिया। नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व निर्माण इकाई के इंजीनियरों के साथ मंदिर निर्माण व परिसर की भव्यता को लेकर चर्चा की। बैठक समाप्त होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर की नींव भराई का काम प्रारंभ हो चुका है। 55 फुट नींव भराई का कार्य सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि राममंदिर निर्माण के साथ-साथ परिसर की भव्यता की योजना पर चर्चा हुई। बताया कि फिल्ड मटेरियल के संयोजन पर सहमति बन गई है। आईआईटी चेन्नई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्ड मटेरियल में अब कोई परिवर्तन नहीं होगा। कहा कि राममंदिर की नींव भराई का काम प्रारंभ हो चुका है। अभी एक फुट की लेयर डाली जा रही है। एक फुट की मोटी लेयर डालने के बाद उस लेयर पर 12 टन का रोलर चलेगा। रोलर चलने से एक फुट ऊंची लेयर बैठेगी, जो 12 इंच से 10 इंच हो जाएगी।

विज्ञापन

दो तरीके के रोलर एक सामान्य व दूसरा वायब्रो रोलर चलाकर लेयर की क्षमता मापी जाएगी। 300 मिलीमीटर की लेयर को 250 मिलीमीटर तक दबाया जाएगा। बताया कि सितंबर समाप्त होने तक 50 से 55 फुट गहराई का जो मलबा हटाया गया उसकी फिलिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। एक लाख 25 हजार घनमीटर गहराई तक फिलिंग होगी। कुल 44 लेयर में राममंदिर की नींव तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि नींव भराई होने के बाद धरातल से फर्श को साढ़े सोलह फुट ऊपर ऊंचा उठाना है। इसको ऊंचा उठाने का काम मिर्जापुर के पत्थरों से किया जाएगा। तब तक पत्थरों की आपूर्ति हो जाएगी। ढाई महीने के वर्षाकाल में राममंदिर निर्माण के कार्य में बाधा न आने पाए इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा की गई है। बैठक में ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, आफिसियों ट्रस्टी/डीएम अनुज कुमार झा सहित एलएंडटी, टीसी, डिजाइन एसोसिएट्स के इंजीनियर शामिल रहे।

नींव भराई के बाद शुरू होगा रिटेनिंग वॉल व परकोटे का निर्माण

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रिटेनिंग वॉल, परकोटे का निर्माण कब शुरू होगा इसका निर्णय इंजीनियर लेंगे। नींव भराई के लिए परिसर में जो भी फिल्ड मटेरियल आएगा वह पश्चिम दिशा से आएगा। इसी दिशा में परकोटा व रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी किया जाएगा। ऐसे में कोई बाधा न उत्पन्न हो इसको लेकर विचार किया जा रहा है। नींव भराई के बाद एक के बाद एक करके रिटेनिंग वॉल व परकोटे का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। बताया कि इसके लिए बहुत जल्द ही पत्थरों की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।

रामभक्तों की सुविधाओं पर ट्रस्ट का जोर
ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण के साथ परिसर में रामभक्तों की सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की है। चंपत राय ने बताया कि परिसर में यदि एक साथ दो लाख भक्त आ जाएं तो उनके लिए कैसी व्यवस्था की जाए इसको लेकर चर्चा की गई है। कहा कि वर्षा के पानी को सुरक्षित किये जाने को भी विचार हुआ है। कितने लाख लीटर पानी प्रतिदिन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसको लेकर चर्चा हुई है। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से मंदिर निर्माण को लेकर भी योजना बनी है। परिसर में भक्तों के लिए बैठने के इंतजाम से लेकर अन्य जनसुविधाओं का खाका तैयार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed