फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two-day national convention at Rehabilitation University begins today.

Lucknow News: पुनर्वास विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से

Sat, 26 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two-day national convention at Rehabilitation University begins today.
पुनर्वास विवि
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शनिवार और रविवार को फार्माविजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। यह फार्मेसी विद्यार्थियों को मंच प्रदान करेगा। अधिवेशन में फार्मेसी शिक्षा, विद्यार्थियों की शैक्षणिक, व्यावसायिक जरूरतों और समसामयिक विषयों पर संवाद होगा। देशभर से 779 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें 465 छात्र और 311 छात्राएं हैं। नेपाल का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें भाग लेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत यह आयोजन कर रहा है। फार्माविजन के राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नंदी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने बताया कि अधिवेशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मॉडल और पोस्टर प्रस्तुतीकरण होगा। फार्माप्रेन्योर, फार्माथान, युवा संसद और काउंसलर जैसी अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें फार्मेसी शिक्षा के मुद्दों, चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सहसंयोजिका श्रेया, संयोजक प्रियांशु पाठक, अवध प्रांत संयोजक आकाश माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed