फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two-day camp of AAP starts today to increase the number of workers

Lucknow News: संगठन मजबूत करने की चुनौती से जूझ रही आप, कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए आज से दो दिवसीय शिविर

Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
two-day camp of AAP starts today to increase the number of workers
लखनऊ। जनहित के मुद्दों को उठाने में आम आदमी पार्टी (आप) का दखल बढ़ रहा है। पार्टी चर्चा में भी रहती है, लेकिन चुनाव नहीं लड़ने के चलते कार्यकर्ताओं की घटती संख्या की चुनौती पार्टी पदाधिकारियों को परेशान कर रही है। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं, जो 10 व 11 जून को बाराबंकी में लगेगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पंचायत चुनावों को लेकर सक्रिय हो गई है। तैयारियां की जा रही हैं। सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। चुनाव में पार्टी पूरा दमखम दिखाएगी। आप के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी ने संगठन को आठ प्रांतों में विभाजित किया है। एक प्रांत में आठ से दस जिले आते हैं। लखनऊ अयोध्या प्रांत में आता है।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए पहले चरण में दो दिवसीय संकल्प शिविर लगाया जा रहा है। पहले दिन कार्यकर्ता सम्मेलन, दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर लगेगा। प्रयागराज, मेरठ, फिरोजाबाद में यह शिविर लगाया जा चुका है। अब बाराबंकी में शिविर लगाया जाएगा। इसमें लखनऊ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने बताया कि शिविर में राजनीतिक रूप से होने वाली चूकों से बचने, ब्लॉक, विधानसभा व तहसील स्तर के मुद्दों को उठाने के बाबत जानकारियां दी जाएंगी। लखनऊ सहित 75 जनपदों में जिला इकाइयां हैं। 403 विधानसभाओं में प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दों के साथ हो रहे रचनात्मक कार्य
आम आदमी पार्टी लखनऊ में मुद्दों के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ रचनात्मक कार्य भी कर रही है। इसमें पार्कों की सफाई, रक्तदान शिविर, पेयजल, फल वितरण आदि कार्य शामिल हैं। इसके अलावा मुद्दों पर केंद्रित संघर्ष कार्यक्रम होता है, जिसमें धरना-प्रदर्शन शामिल रहता है। इसमें जनता के मुद्दों को उठाया जाता है।



...इसलिए पार्टी से कट रहे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के सामने कार्यकर्ताओं की कमी बड़ी चुनौती है। इसके चलते संगठन को मजबूती नहीं मिल पा रही है। दरअसल, पार्टी ने पिछली बार पंचायत चुनाव लड़ा। इसके बाद पार्टी ने कोई चुनाव नहीं लड़ा। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक चुनाव नहीं लड़ने के चलते ही कार्यकर्ता पार्टी से कटते रहे। इससे संगठन को मजबूत बनाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed