फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two cyber con is arrested

Lucknow News: असम में बैठकर ठगी करने वाले दो जालसाज दबोचे

Mon, 15 May 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two cyber con is arrested
लखनऊ। असम में बैठकर फूड डिलीवरी कंपनी कर्मचारी बनकर ठगने वाले समीर अली और माहिदुल इस्लाम को आलमबाग और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने असम से गिरफ्तार किया है। शातिरों ने आलमबाग की शमीमा से ठगी की थी। आरोपियों के पास से एक कार, चार मोबाइल, 50 हजार रुपये और सात डेबिट कार्ड मिले हैं। आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा निवासी शमीमा के पास 11 मार्च को एक अनजान कॉल आई थी। फोन करने वाले फूड डिलीवरी कंपनी एजेंट बनकर उनको एक एप डाउनलोड कराया और उनके दो बैंक खातों से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए थे। शमीमा ने 13 मार्च को केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि ठगी असम में बैठे साइबर जालसाजों ने की थी। आलमबाग और साइबर क्राइम सेल की एक टीम असम भेजी गई। 10 मई को टीम ने असम के बरपेटा से समीर अली और माहिदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। 13 मई को पुलिस टीम दोनों को लेकर लखनऊ पहुंची और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि उनका एक गैंग है। गैंग के सदस्यों का अलग-अलग काम है। कुछ लोग फोन कर लोगों को जाल में फंसाते हैं। कुछ लोग फर्जी सिमकार्ड की व्यवस्था करते हैं तो कुछ अपने खाते में ठगी की रकम मंगवाते हैं। आरोपियों ने यूपी सहित कई राज्य के लोगों के साथ लाखों की ठगी की बात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed