{"_id":"5981e0874f1c1bf1498b4c71","slug":"two-criminals-arrested-by-stf-in-uttar-pradesh-with-pistols","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ लाया जा रहा असलहों का जखीरा हाथरस में पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ लाया जा रहा असलहों का जखीरा हाथरस में पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के पास मिले ये हथियार
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ ने लखनऊ लाया जा रहा असलहों का जखीरा हाथरस में पकड़ा गया है। दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में असलहे बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम मुल्लू मौर्य और जहीर खान है। ये दोनों सीतापुर के हरगांव के हैं। एसटीएफ ने दोनों तस्करों को सिकंदराबाद थाने के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
डीआईजी एसटीएफ मनोज तिवारी ने बताया कि इनके पास से 92 पिस्टल (कंट्री मेड) और एक इंडिका कार बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह असलहे हाथरस से बनाकर सीतापुर के रास्ते लखनऊ पहुंचाए जाने थे जहां से इसे पूर्वांचल में बेचा जाना था।
विज्ञापन
असलहे हाथरस में तैयार किए गए थे। पिस्टल बनाने वाले साहब सिंह की तलाश में एक टीम हाथरस भेजी गई है। एसटीएफ के डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि यह लोग अवैध असलहों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
इन असलहों को लखनऊ के रास्ते पूर्वांचल भेजने की योजना थी। मनोज तिवारी ने बताया कि एसटीएफ की बरेली यूनिट काफी समय से अवैध असलहों के कारोबार के बारे में पता कर रही थी। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीम हाथरस पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मुल्लू मौर्या के खिलाफ इससे पहले भी अवैध असलहों के कारोबार का मामला विभिन्न थानों में दर्ज हो चुका है।
एसटीएफ प्रभारी अजय पाल सिंह के मुताबिक मुल्लू मौर्य और जहीर खान को हाथरस के बड़े पैमाने पर अवैध असलहा आपूर्ति करने वाले साहब सिंह के पास जाना था। एसटीएफ ने साहिब सिंह के घर के पास घेराबंदी कर दी। दोनों तस्कर साहिब सिंह के घर से अवैध असलहा लेने के बाद सीतापुर के लिए निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साहब सिंह के घर पर भी छापामारी करवाई गई, लेकिन वह फरार हो चुका था।