लखनऊ। मोतीनगर स्थित अग्रवाल कॉलेज में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सर्वहिंदू सामूहिक विवाह संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक मंडप में दो जोड़ों ने सात फेरे लिए। पूरे विधि-विधान से इनका विवाह संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। बैंड-बाजे की धुन पर नाचते बराती प्रांगण में पहुंचे। संस्था और ओम शिव श्रीगणेश परिवार के सदस्यों ने फूलों से इनका स्वागत किया। पूनम कुमारी गुप्ता का विवाह विष्णु वैश्य और पायल निषाद का विवाह सौरभ निषाद से कराया गया। मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल और नमिता पाठक ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने उपहार दिए। अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सदस्य ज्योति गुप्ता, अंजली सिंह अजयलक्ष्मी यादव, उपाध्याय इंद्रा, विनय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

मोतीनगर स्थित अग्रवाल कॉलेज में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।