{"_id":"5ec8bb6c8ebc3e902d0a98f3","slug":"two-corona-positive-patients-found-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा, मुंबई से लौटी महिला समेत मिले दो कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा, मुंबई से लौटी महिला समेत मिले दो कोरोना पॉजिटिव
Sat, 23 May 2020 11:29 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 May 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को मुंबई से लौटी महिला श्रमिक समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक बीकेटी के कोटवा गांव की निवासी प्रवासी है तो दूसरी नरही के कृष्णा लेन की रहने वाली है।
दोनों को लोहिया संस्थान के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 334 हो गई है, जिसमें यहां के मूल निवासी 248 हैं। मुंबई से लगातार प्रवासी लौट रहे हैं।
बीकेटी निवासी महिला परिवार के साथ मुंबई से लौटी है। कोरोना के लक्षण होने पर वह जांच कराने आई थी। परिवार के छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।

सिविल का स्टाफ क्वारंटीन
डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि नरही के कृष्णा लेन निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोविड इमरजेंसी को बंद कर भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
इसके अलावा महिला के संपर्क में आए डॉक्टर, नर्स, वार्ड आया व सफाईकर्मी समेत 15 के स्टाफ को क्वारंटीन में भेजा गया है। सैनिटाइजेशन के बाद इमरजेंसी को खोला जाएगा। महिला के परिवार के चार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बीती 19 मई को उल्टी-दस्त की शिकायत पर महिला सिविल अस्पताल गई थी।