{"_id":"669d8fe0de6e73655209e834","slug":"two-contract-workers-got-burnt-while-changing-transformer-raebareli-news-c-101-1-slko1032-117187-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफार्मर बदलते समय दो संविदा कर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफार्मर बदलते समय दो संविदा कर्मी झुलसे
Mon, 22 Jul 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सीएचसी लालगंज के निकट ट्रांसफार्मर बदलते समय दो संविदा कर्मी झुलस गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गौरा रुपई गांव निवासी धर्मेंद्र, पूरे जालिम सिंह का पुरवा निवासी बबलू लालगंज तहसील उपकेंद्र में संविदा पर काम करते हैं। रविवार को दोनों सीएचसी के निकट लगे ट्रांसफार्मर को पोल पर चढ़कर बदल रहे थे। इसी दौरान हाइड्रा का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर दोनों कर्मचारी पोल से गिर गए।
साथी बिजली कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय शटडाउन नहीं लिया। लापरवाही किस स्तर पर हुई। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।