फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two colleges in Bareilly got private university certificate

बरेली के दो कॉलेजों को मिला निजी यूनिवर्सिटी का प्रमाणपत्र

Tue, 17 Mar 2020 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two colleges in Bareilly got private university certificate
मुख्यमंत्री से प्रमाण पत्र लेते कॉलेज संचालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुख्यमंत्री ने बरेली समेत प्रदेश में 28 प्राइवेट विश्वविद्यालयों को बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली के दो कॉलेजों को निजी विश्वविद्यालय बनाने का प्रमाणपत्र दिया। लखनऊ में आयोजित एक समारोह में इन दोनों कॉलेजों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस दौरान 26 अन्य कॉलेजों को भी निजी विश्वविद्यालय के प्रमाणपत्र सौंपे गए। श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट बरेली (फ्यूचर यूनिवर्सिटी) व श्री सिद्धी विनायक ट्रस्ट बरेली (श्री सिद्घ विनायक यूनिवर्सिटी, बरेली) को प्रमाणपत्र सौंपा गया।

फ्यूचर इंस्टीट्यूट के एमडी मुकेश गुप्ता ने बताया कि इंस्टीट्यूट की स्थापना 2009 में की गई। यहां फार्मेसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा कोर्स, एजूकेशन, साइंस और आर्ट के स्नातक और परास्नातक कोर्स चलाए जाते हैं। कहा कि अब उनका लक्ष्य संस्थान के छात्र-छात्राआें को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाना और विश्व की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल कराने का रहेगा। वहीं श्री सिद्घ विनायक के चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि श्री सिद्घ विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की स्थापना 2009 में की गई थी। कॉलेज में इंजीनियरिंग के कोर्स एम.टेक, बी.टेक एमबीए, पोली नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम आदि कोर्स संचालित किए जाते हैं। वह भी विश्वविद्यालय बनने के बाद इसे विश्व की बेहतरीन विश्वविद्यालयों में शामिल कराने का लक्ष्य रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed