फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two child drowned in pond in raebareli

रायबरेलीः तालाब में साग तोड़ने गए चार बच्चों में से दो की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

Sat, 31 Aug 2019 12:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 31 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
two child drowned in pond in raebareli
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करेमुआ का साग तोड़ने गए चार बच्चों में से दो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक सलोन विकास क्षेत्र के जगतपुर थाना अंतर्गत हरिकिशन पुर टिकरा निवासी हिमानी (10) पुत्री मेवालाल, गौरव(12) पुत्र सोमनाथ के साथ गांव के कुछ अन्य बच्चे समसपुर पक्षी विहार बार्डर के समीप भगवानपुर बढेया स्थित तालाब गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया चार बच्चे तालाब में उतरकर करेमुआ की सब्जी तोड़ने लगे। इसी बीच हिमानी और गौरव का पैर फिसल गया और दोनों तालाब में डूब गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने दोनों बच्चों के डूबने की सूचना परिवारीजन को दी। परिवारीजनों ने यह सूचना पुलिस को देर शाम सात बजे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed