{"_id":"590d714a4f1c1b9603441278","slug":"two-cars-of-ponty-chaddha-group-carrying-currency-seized-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पकड़े गए दो लग्जरी कारों में भरे 500 के नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पकड़े गए दो लग्जरी कारों में भरे 500 के नए नोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
थाने में नोट गिनती पुलिस
लखनऊ में हसनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी कारों से करोड़ों की नई करेंसी पकड़ी। बताजा जा रहा है कि ये कारें पोंटी चड्ढा ग्रुप की हैं और इसमें 7.5 करोड़ रुपए हैं। गत्तों में पैक इन नोटों को थाने में ले जाकर गिनती की गई। गड्डियां 500 रुपए के नोटों की हैं। मौके पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हसनगंज कोतवाली में डालीगंज क्रॉसिंग पर 4.30 बजे पुलिस ने दो लग्जरी कारों से करोड़ों रुपए बरामद किए। बताया जा रहा है कि ये रकम हल्द्वानी जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़े तीन लोगों को थाने में बैठाकर पूछताछ की।
विज्ञापन