फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two brothers who went to see land digging machine near river in Bahraich drowned and died

शेखर-किशन ने एक साथ मूंदी आंखें: खोदाई देखने गए थे दोनों भाई, एक को डूबता देख दूसरा नदी में कूदा, पर कोई न बचा

Fri, 31 Mar 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तेजवापुर (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेजवापुर (बहराइच) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Mar 2023 09:34 PM IST
सार

बच्चों के डूबने की सूचना रमवापुर गांव पहुंचे हो पूरे गांव में हा-हाकार मच गया। सभी घटना स्थल की ओर दौड़े और बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Two brothers who went to see land digging machine near river in Bahraich drowned and died
नदी में दोनों बच्चों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दोस्तों के साथ मिट्टी खोदने की मशीन देखने गए दो सगे भाई नदी में डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शवों को तलाश कर रही है। घंटों तलाश के बाद रात लगभग 8:30 पर दोनो के शवों को एनडीआरएफ की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी मुरारी सिंह के लड़के शेखर(17) व किशन (12) शुक्रवार की शाम दोस्तों के साथ खेलने निकले थे। बताया जाता है इसी दौरान सभी चाहलारी घाट पुल के पास आई मिट्टी खोदने की नई मशीन देखने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से किशन नदी में गिर गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख शेखर ने भी नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी गहरी होने से दोनों भाई डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना रमवापुर गांव पहुंचे हो पूरे गांव में हा-हाकार मच गया। सभी घटना स्थल की ओर दौड़े और बच्चों की तलाश शुरू की। वही घटना की सूचना पर हरदी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

इसके बाद शवों की तलाश के लिए एनडीआरएफ से मदद मांगी गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों ने घंटों तलाश के बाद दोनो शवों को बाहर निकाला। शव देख सभी की आंखें नम हो गई। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया की शवों का पंचनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed