फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two brothers died in an accident in bandhuakala in Sultanpur.

Sultanpur: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सगे भाइयों की मौत, बड़े भाई की मौके पर ही मौत

Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमहट/ बंधुआकला (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमहट/ बंधुआकला (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाने के हसनपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़े भाई की मौके पर मौत हुई है जबकि छोटे भाई ने रेफर होने के बाद दम तोड़ा।

विज्ञापन
Two brothers died in an accident in bandhuakala in Sultanpur.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हसनपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी सवार सगे भाइयों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन निवासी समीर उर्फ पप्पू (38) शहर के तिकोनिया पार्क पर डेंटर का काम करता था। जबकि उसका छोटा भाई आमिर (30) पांचोपीरन में जरनल स्टोर चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे स्कूटी से हसनपुर जा रहे थे। हसनपुर गांव के मोड़ के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में समीर व आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए। समीर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल आमिर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। स्कूटी कौन चला रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
पांचोपीरन निवासी शब्बीर की नौ संताने थे। इसमें चार पुत्रियां व पांच पुत्र थे। पांच भाइयों में समीर दूसरे नंबर पर था। जबकि आमिर चौथे नंबर पर था। बृहस्पतिवार सुबह वे दोनों साथ निकले थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के घर व पड़ोस में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed