देखें वीडियो, अश्लील हरकत करने वाले को कैसे लड़की ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन से छेड़खानी करने से भड़कीं दो बहनें शोहदे से भिड़ गईं और सरे बाजार उसकी जमकर पिटाई कर दी। यहां हम इस घटना का वीडियो दे रहे हैं जिसे देखकर आप भी इन लड़कियों की बहादुरी को सैल्यूट करेंगे।
मामला बहराइच का है यहां नगर कोतवाली के मोहल्ला वजीरबाग की रजनी और गुड़िया अपनी छोटी बहन के साथ देर शाम खरीदारी करने निकली थीं। मार्केट में सबसे छोटी बहन कुछ पीछे रह गई। तभी मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी कासिफ (40) वहां पहुंचा और छेड़खानी शुरू कर दी।
वह शोर मचाने लगी तो रजनी और गुड़िया पीछे मुड़ीं और छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मनचले की पिटाई शुरू कर दी और घंटाघर चौकी के एसआई आरपी गौतम के सुपुर्द कर दिया।
अपने से दोगुनी उम्र से ज्यादा के अधेड़ उम्र के इस शोहदे को युवतियों ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगीभर याद रखेगा। आगे स्लाइड में आप देख सकते हैं वो वीडियो...
यहां देखें वीडियो
छोटी बहन को छेड़ रहे अधेड़ शोहदे को तीन बहनों ने मिलकर कैसे सबक सिखाया यहां देखें वीडियो...