फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two boys rescue children from drowning, saves them and then lost in strong stream

डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए लोन नदी में कूदे दो युवक, बच्चों को किनार ला तेज बहाव में बहे

Tue, 16 Jul 2019 09:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 16 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
two boys rescue children from drowning, saves them and then lost in strong stream
युवकों को खोजती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : amar ujala
रायबरेली क्षेत्र के बेलौली गांव के दो युवक मंगलवार सुबह लोन नदी में डूब रहे एक बच्चे को बचाने के लिए कूद गए। दोनों ने बच्चे को बचाकर किनारे ला दिया लेकिन खुद पानी के तेज बहाव के कारण संभल नहीं पाए और डूब गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम जीतलाल सैनी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह गोताखोरों और पुलिस के जवानों की मदद से डूबे युवकों की तलाश में जुट गए। लखनऊ से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) को भी बुला लिया। सात घंटे के लगातार प्रयास के बाद भी युवकों का पता नहीं लग सका है। खबर लिखे जाने तक युवकों की तलाश जारी थी।  
विज्ञापन


बेलौली मजरे पलियाबिरसिंहपुर गांव का नीरज (12) जो यहां अपने ननिहाल में रहता है, जानवर चराने नदी के किनारे गया था। गांव में किसी ने फोन कर बताया कि नीरज डूब रहा है। यहां से देवेंद्र सिंह उर्फ रानू (31) पुत्र वीरेंद्र सिंह कछवाह व रज्जन (30) पुत्र हरीशंकर कोरी बाइक से बांध की ओर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां नीरज को बचाने के लिए दोनों नदी में कूद गए। दोनों ने नीरज को तो बचाकर किनारे कर दिया लेकिन तेज बहाव के चलते खुद नहीं संभल पाए। बांध के पास तेज बहाव के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम और इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

वहां गहरे पानी में दोनों युवक देखे जा रहे थे लेकिन कोई पानी में जाने का साहस नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने गोताखोर बुला लिए थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह और कुछ जवान एक रस्सी के सहारे खुद गहरे पानी में उतर गए लेकिन जब तक वे उन युवकों तक पहुंचते तब तक वे फिर गहरे पानी में लापता हो गए। 

सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ के 15 जवानों की टीम अपने संसाधनों के साथ युवकों की तलाश में जुटी है। एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर तीन थानों की पुलिस मौके पर है। एसडीएम जीतलाल सैनी व सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि गोताखोर, पुलिस और  एनडीआरएफ की टीम युवकों को तलाशने में लगी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नीरज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वो अब ठीक है।

बांध के पास है गहरा पानी 

गांव के आशीष सिंह ने बताया कि गांव के निकट बेलौली और गोगूमऊ के सामने बांध बना हुुआ है। जहां पानी बहुत गहरा है और यहां बहाव भी बहुत तेज है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पानी ऊपर से नीचे गिरने के कारण भंवर बन जाता है, जिसमें फंसने के बाद निकला बहुत मुश्किल होता है। दोनों युवक करीब दो घंटे तक इसी भंवर के निकट देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed