फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two boys died due to drowning in pond in lucknow

रंग छुड़ाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पिता को परदेश में मिली मौत की खबर

Sat, 23 Mar 2019 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Mar 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
two boys died due to drowning in pond in lucknow
वीशू और हिमांशु (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
होली के मौके पर लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्त तालाब में नहाकर रंग छुड़ाने गए थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हादसे से दोनों घरों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला ने बताया कि गांव सिसेंडी के प्रधान अशोक वर्मा का भतीजा वीशू (10) और नन्हा शर्मा का बेटा हिमांशु (11) बृहस्पतिवार को रंग खेलने के बाद गांव के ही रामजी व लल्लन के साथ राजबाग स्थित घुमरही तालाब में नहाने गए थे। नहाकर रंग छुड़ाने के दौरान वीशु व हिमांशु गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


नजारा देखकर रामजी शोर मचाते हुए उनके घर की तरफ दौड़ा, जबकि  बुरी तरह सहमा लल्लन छिप गया। बच्चों के डूबने की भनक लगते ही दोनों के परिवारीजन आननफानन में मौके पर पहुंचे। रामीणों की मदद से उन्हें तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई करके शव परिवारीजनों को सौंप दिए। हिमांशु की मां मंजू अस्पताल में ही गश खाकर गिर गई। प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले धूमधाम से वीशू का जन्मदिन मनाया गया था।  

मछली पालन के लिए भरा था पानी

काफी मन्नतों के बाद जन्मा हिमांशु इटौंजा में अपनी बुआ मुन्नी के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। पिता नन्हा खाड़ी देश में मजदूरी करते हैं। हिमांशु होली की छुट्टी में अपने घर आया था।

शव के पास बिलख रही मां ने बताया कि वह दोस्तों के साथ रंग खेलने निकला था। दोपहर में नहलाने के लिए ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बाद उसके डूबने की खबर मिली। रिश्तेदारों ने परदेस में रह रहे नन्हा को फोन करके इकलौते बेटे की मौत की खबर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि राजाबाग स्थित घुमरही तालाब लगभग सूख चुका था। गांव हीरालाल खेड़ा के दो लोगों ने मत्स्य पालन के लिए ट्यूबवेल से तालाब में 15 फीट पानी भरकर मछलियों का लार्वा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed