फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Bangladeshi agents cheated of Rs 5.50 lakh on the pretext of getting a visa

Lucknow News: वीजा बनाने का झांसा देकर दो बांग्लादेशी एजेंटों से 5.50 लाख की ठगी

Thu, 04 Apr 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two Bangladeshi agents cheated of Rs 5.50 lakh on the pretext of getting a visa
लखनऊ। मेसिडोनिया का वीजा बनाने का झांसा देकर जालसाजों ने दो बांग्लादेशी एजेंटों से 5.50 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

पांच लोगों का पासपोर्ट लेकर आरोपियों ने व्हाट्सएप पर जाली वीजा भेज दिया। पीड़ित एजेंटों ने पासपोर्ट और रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने आनाकानी की। पीड़ितों ने मंगलवार को नाका थाने में केस दर्ज कराया है।
बांग्लादेश के जिला नौखाली निवासी रोकोन जमा सोबुज वीजा पासपोर्ट बनवाने का अधिकृत एजेंट है। उनकी और साथी रोमान की मुलाकात नवंबर-2023 में नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी अमित कुमार गिरी और रायबरेली के अमरनगर निवासी फिरोज खान से हुई थी।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों ने बताया था कि वह वीजा बनवाने का काम करते हैं। पीड़ित ने खर्च पूछा तो 1.10 लाख रुपये बताया। रोकोन और रोमान ने पांच लोगों के पासपोर्ट देते हुए मेसिडोनिया का वीजा बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 5.50 लाख रुपये मांगे तो पीड़ितों ने रकम उनके बताए खाते में भेज दी। कुछ दिन बाद अमित ने मोबाइल पर वीजा भेजा। जांचने पर रोकोन को पता चला कि वीजा फर्जी है।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि दोनों पीड़ित एजेंट वैध वीजा पर भारत में आए हुए हैं। दोनों के साथ वीजा के नाम पर जालसाजों ने नाका इलाके में बातचीत की थी और फिर रुपये लेकर जाली वीजा थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed