फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two artisans ran away with jewelry worth 1.5 crores belonging to five jewelers

Lucknow News: पांच सराफ के डेढ़ करोड़ के जेवर लेकर दो कारीगर भागे

Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two artisans ran away with jewelry worth 1.5 crores belonging to five jewelers
लखनऊ। अमीनाबाद में आभूषण की दुकानों में काम करने वाले श्याम बाबू सोनी व सुरेश कुमार रस्तोगी पांच सराफ के डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस ने बुधवार को दोनों के खिलाफ गबन की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीगंज के सेक्टर-ई निवासी सराफ राकेश रस्तोगी की अमीनाबाद में जूते वाली गली में प्रयरिय ज्वैलर्स नाम से दुकान है। इसमें श्याम कई वर्षों से काम कर रहा है। 11 मई की दोपहर 1:30 बजे वह उनकी दुकान से 18 कैरेट के 500 ग्राम के सोने के जेवर मरम्मत के लिए ले गया, लेकिन लौटा नहीं।
विज्ञापन


कई दिनों तक उसकी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका।

राकेश ने बताया कि छानबीन में पता चला कि आठ जून को श्याम बाबू व एक अन्य कारीगर सुरेश कुमार रस्तोगी उन्हीं की तरह माता ज्वैलर्स से 447 ग्राम सोने के जेवर, 25 मई को प्रदीप ज्वैलर्स से सुरेश 70 ग्राम जेवर, छह जून को आरके ज्वैलर्स से 370 ग्राम जेवर, चार जून को दोनों पप्पू ज्वैलर्स से 40 ग्राम सोने के जेवर लेकर भाग निकले हैं। जेवरों की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के मुताबिक जब वह और अन्य सराफ आरोपियों के घर पहुंचे तो वे नहीं मिले। इसके बाद थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक दरोगा बेचू सिंह यादव विवेचना कर रहे हैं। दुकान से दोनों आरोपियों की फुटेज जुटाई जा रही हैं। जल्द ही दोनों गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed