फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in murder

प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने पर हुई थी मलिहाबाद में युवक की हत्या

Sun, 20 Mar 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
two arrested in murder
लखनऊ। मलिहाबाद में प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे युवक की हत्या उसके दोस्त ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मलिहाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदयेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव सिरगामऊ निवासी अभिषेक प्रजापति (20) का शव उसके गांव में ही एक आम के पेड़ से लटका मिला था। जांच में पता चला कि युवक की हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर नित्यानंद को घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया गया था। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मृतक अभिषेक की हत्या उसके दोस्त अनुज यादव ने की थी। वे दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। हत्यारोपी अनुज का पड़ोस के गांव सरसंडा निवासिनी अंजलि से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह मृतक जानता था और वह भी अंजली से प्रेम संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर अनुज व अंजली से अभिषेक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बृहस्पतिवार रात अंजली ने अभिषेक प्रजापति को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया जहां दोनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला कस दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसे पेड़ से लटकाकर दोनों भाग गए। वारदात के बाद मृतक के मोबाइल की लोकेशन व लास्ट कॉल की जांच की गई तो प्रकाश में आया कि मृतक की आखिरी कॉल अंजली को की गई। संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed