{"_id":"5bc1df49bdec22696c1d0cbb","slug":"two-arrested-in-btc-training-fourth-semester-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
आरोपी आशीष अग्रवाल व अरविंद भार्गव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने बीटीएस प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर लीक मामले में इलाहाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आठ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का पेपर वाट्स एप पर लीक हो जाने के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी आशीष अग्रवाल पुत्र एस के अग्रवाल निवासी थाना कर्नलगंज, इलाहाबाद व अरविंद भार्गव पुत्र द्वारिकानाथ भार्गव निवासी थाना कीडगंज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, सरकार ने निरस्त की गई परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। बीटीसी 2015 बैच के चौथे सेमेस्टर की निरस्त की गई परीक्षा अब 1 से तीन नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
नई तारीखों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की चार नवंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है। दोनों ही परीक्षाओं का परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया गया है।