{"_id":"5cf26e46bdec22076019f414","slug":"two-arrested-for-selling-fake-wine-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छापा मारकर पुलिस ने बरामद की 128 बोतल नकली शराब, दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में छापा मारकर पुलिस ने बरामद की 128 बोतल नकली शराब, दो गिरफ्तार, एक फरार
Sat, 01 Jun 2019 06:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बाराबंकी व सीतापुर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रशासन काफी चुस्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी इलाके में शनिवार सुबह पुलिस ने एक दुकान में छापा मारकर नकली शराब की 128 बोतलों सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी नकली शराब की बोतलों पर स्टिकर लगाकर बेचते थे। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जबकि फरार आरोपी की जांच में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जहरीली शराब मामले में अब तक बाराबंकी में 24 मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन मामले पर काफी गंभीर है। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन