{"_id":"5f852f5a8ebc3e750311399f","slug":"two-arrested-for-making-fake-bills-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बिल से लाखों का चूना लगाने में अधीक्षण अभियंता समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बिल से लाखों का चूना लगाने में अधीक्षण अभियंता समेत दो गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने फर्जी बिजली बिल बनाकर लाखों का चूना लगाने के आरोपी अधीक्षण अभियंता और लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कानपुर नगर में की गई।
विज्ञापन
विजिलेंस के अफसरों का कहना है कि केसको कानपुर में तैनाती के दौरान अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने क्लर्क शफातुल्ला के साथ मिलकर फर्जी बिजली बिल के जरिये विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
जांच में आरोप सही पाए जाने के विजिलेंस ने अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। स्वीकृति मिलने पर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्तमान में राकेश कुमार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में और शफातुला केसको वितरण खंड में तैनात हैं।