फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for killing and loot in Kamala Pasand Agency on Chauk Lucknow.

कमला पसंद एजेंसी में लूट व हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए 43 लाख रुपये

Fri, 06 Mar 2020 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for killing and loot in Kamala Pasand Agency on Chauk Lucknow.
लूट की वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित कमला पसंद एजेंसी पर धावा बोलकर नगदी लूटने और दुकान के कर्मचारी सुभाष गुप्ता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 43 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि 20 फरवरी को बदमाशों ने चौक थानाक्षेत्र के नादान महल रोड पर नेहरू क्रॉस स्थित किराने के थोक व कमला पसंद पान मसाले के स्टाकिस्ट के कार्यालय में गोलियां तड़तड़ाते हुए लाखों की नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन


इस दौरान नौकर सुभाष गुप्ता (45) ने रोकने की कोशिश की तो उसे पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाहर कुछ लोगों ने पीछा किया तो उन पर भी तीन-चार राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस कमिश्नर ने वारदात के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में दो चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह वारदात को दिया था अंजाम

बाजारखाला के ऐशबाग तिलकनगर निवासी राम निवास अग्रवाल का नेहरू क्रॉस में कार्यालय है। वह सुनील कुमार के नाम के फर्म पर किराना, सुपारी के थोक व कमला पसंद के स्टाकिस्ट का काम करते है। राम निवास के बेटे समीर के मुताबिक 20 फरवरी की दोपहर 1.40 बजे बाइक सवार चार बदमाश कार्यालय में घुसे।

इनमें से दो हेलमेट पहने थे और बाकी मास्क लगाए थे। दो राउंड फायरिंग के बाद बदमाश कमरे से नकदी से भरे दो बैग लूट ले गए। बाहर गेट पर खड़े नौकर सुभाष ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से रकाबगंज की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed