{"_id":"677aa044b81698280f0a3c6a","slug":"two-arrested-for-forceful-conversion-in-raebareli-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पैसे और ले लो, पर हिंदू धर्म में न करो वापसी... तुम्हें मालामाल कर देंगे, पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैसे और ले लो, पर हिंदू धर्म में न करो वापसी... तुम्हें मालामाल कर देंगे, पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार
Mon, 06 Jan 2025 07:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:54 AM IST
सार
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतउल्लागंज गांव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसे और ले लो पर हिंदू धर्म में वापसी न करो। तुम्हें मालामाल कर देंगे। गांव के अन्य लोगों का भी ईसाई धर्म में परिवर्तन करा दो। दो युवक एक व्यक्ति को यही बातकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने बाइबिल पुस्तक बरामद की है साथ ही चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतल्लागंज निवासी नन्हू सिंह ने पुलिस से शिकायत किया कि दो युवक उनके गांव आए हैं और रुपये का लालच देकर गांव के अन्य लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराना चाह रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मिजोरम के 148 सेक्टर नियर एमएस हंटर बेंज आईजोल मुनिसिपल काउंसिल निवासी लालजेदांग और लखनऊ के नेवातिन टोला गोसाईगंज सरायं करोरा निवासी वनलाल्हुमा को पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों ने दो साल पहले नन्हू का धर्म परिवर्तन करा दिया था। इधर नन्हू हिंदू धर्म फिर से अपनाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर दोनों आरोपी गांव आए और नन्हू पर दबाव बनाने लगे कि वह हिंदू धर्म न अपनाएं। इसके बदले उन्हें और रुपये देंगे साथ ही पैसों का लालच देकर नन्हू से गांव के अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की बात कही। नन्हू ने आरोपियो की बात मानने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विधि विरुद्व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदू धर्म से अच्छा नहीं कोई धर्म
पीड़ित नन्हू का कहना है कि हिंदू धर्म से अच्छा कोई धर्म नहीं है। पैसे का लाचच देकर उन्हें हिंदू धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। बाइबिल पुस्तक हाथ में रखकर लाल रंग का तरल पदार्थ पीने का दबाव बनाते थे। कहते थे कि जितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराओगे, उतना पैसा दिया जाएगा।