फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two and half years gone but no sign of acche din says congress leader pramod tiwari

अयोध्या में कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- ढाई हो गए अच्छे दिन नहीं आए

Mon, 14 Oct 2019 05:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 14 Oct 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
two and half years gone but no sign of acche din says congress leader pramod tiwari
प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता - फोटो : ani
सोमवार को अयोध्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने महंगाई को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो बार बिजली के दाम बढ़ गए। पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ाए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर जनता से अवैध वसूली की जा रही है। जनता को अपमानित किया जा रहा है। प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज चल रहा है। भाजपा के राज में हत्या व बलात्कार बढे़ है। ढाई साल बीत गए लेकिन अच्छे दिन नहीं आएं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर कांग्रेसी खुद को पेश कर रही है। उपचुनाव में कांग्रेस को कामयाबी मिलेगी। सपा और बसपा को भी घेरते हुए कहा कि वे भी वही कह रहे हैं जो भाजपा कह रही है। जनता की पहली पसंद व विकल्प के रूप में कांग्रेस उभर कर आई है। अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए रवाना होते हुए प्रमोद तिवारी अयोध्या बाईपास पर रुके थे। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह के अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed