फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of theft in corporate offices arrested

Lucknow News: कॉरपोरेट दफ्तरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 07:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in corporate offices arrested
लखनऊ। रेकी कर बंद कॉरपोरेट दफ्तरों व घरों में चोरी करने वाले दो शातिरों को विभूतिखंड पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने के दो बिस्किट, जेवर और 87 हजार रुपये बरामद किए हैं। गैंग के अन्य गुर्गाें के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि विकासनगर सेक्टर-4 निवासी सांझ वर्मा विभूतिखंड के वास्तुखंड स्थित रियल एस्टेट कंपनी वसुधा रियलिटी में मैनेजर हैं। उन्होंने अपने जेवरात और सोने के छह बिस्किट दफ्तर के लॉकर में रखे थे। 19 व 20 अगस्त को रक्षाबंधन पर दफ्तर बंद था। चोर दफ्तर का ताला तोड़कर जेवरात, सोने के बिस्किट और मालिक के साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। फुटेज की मदद से दो चोरों की तस्वीर मिली थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस ने सिनेपोलिस मॉल के पास से पश्चिमी दिल्ली के तिलकनगर निवासी मिंटू विश्वास और संभल के बनियाठेर निवासी रामभरोसे को गिरफ्तार किया। मिंटू के खिलाफ अलीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक में 11 और रामभरोसे के खिलाफ पीजीआई में चार, संभल में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed