फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested for stealing ginger worth three lakhs from Mandi

Lucknow News: मंडी से तीन लाख की अदरक चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing ginger worth three lakhs from Mandi
रायबरेली। लालगंज कोतवाली पुलिस ने बीती चार मई की रात को कृषि मंडी समिति परिसर से हुई तीन लाख की अदरक की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास चोरी की चार बोरी अदरक, नकदी व वाहन बरामद हुआ। मंडी के आढ़ती बहाई निवासी रहम अली की तीन लाख कीमत की 43 बोरी अदरक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू की। जब सीसीटीवी कैमरों और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए मामले में पुलिस ने तहकीकात की तो मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने बताया कि जगतपुर रामगढ़ी निवासी अमित ने अपने साथी खीरों के चिखड़ी निवासी नीरज के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। बताया कि 4 मई की रात को रात करीब 1:30 बजे सब्जी लादकर कानपुर से मंडी समिति पहुंचे। इसी दरमियान मंडी में सुनसान देखकर आरोपियों ने रहम अली की 43 बोरी अदरक सब्जी के ऊपर लाद ली और मंडी गेट खुलते ही वह वाहन समेत मंडी से निकल गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 107 प्रति बोरी के हिसाब से अदरक बेच दी। बताया कि दोनों आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सेमरपहा बाईपास के निकट गिरफ्तार किया गया। उनके पास अदरक बिक्री का 73 हजार रुपए नगद, चार बोरी अदरक और पिकअप बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed