फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested for selling stolen mobile phones

Lucknow News: चोरी के मोबाइल फोन बेचे, पकड़े गए दो आरोपी

Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling stolen mobile phones
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
दुबग्गा। काकोरी इलाके में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 मोबाइल फोन, 5005 रुपये और एक बाइक बरामद हुई। चोरी हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, 23 जुलाई को टिकरिया गांव निवासी विभूति यादव की दुकान से 40 मोबाइल फोन और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन पर सर्विलांस से नजर रखी। तीन फोन सक्रिय होने पर इस्तेमाल करने वालों से संपर्क किया गया। उन लोगों ने बताया कि ये फोन सरोजनीनगर के तपोवनगर निवासी पवन कुमार से खरीदे थे। उस वक्त उसके दो साथी अजय व काकोरी निवासी अजीत भी मौजूद थे। मोबाइल फोन के रुपये खरीदारों ने अजय व उसकी पत्नी के यूपीआई खाते में ट्रांसफर किए थे। मोबाइल फोन का बिल नहीं मिला तो उन लोगों ने फोन वापस कर दिया था।मंगलवार को पुलिस ने कठिंगरा अंडरपास के पास से अजीत यादव और पवन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अजीत ने अजय के साथ चोरी करना कबूला। पवन ने 10 मोबाइल फोन बेचने की बात मानी। बाकी बचे फोन अजय के पास हैं। अजय भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed