{"_id":"699a1a22815881ddff02c9c4","slug":"two-accused-arrested-for-molesting-a-girl-lucknow-news-c-13-lko1070-1615835-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी हिरासत में
Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में युवती से दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। युवती के पिता ने पुलिस को मदद के लिए फोन किया तो आरोपी उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। युवती के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
युवती के पिता के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी किसी काम से जा रही थी। गंगाखेड़ा मोड़ के पास कबाड़ की दुकान चलाने वाले अंकित कश्यप और अरुण ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने शोर मचाया तो राहगीर मदद के लिए पहुंच गए। खबर पाकर वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की हरकत का विरोध किया और मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। पुलिस के आने से पहले ही दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर कृष्णानगर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।