{"_id":"5bbcb29f867a55282870e073","slug":"twenty-village-will-get-electricity-from-generator-running-with-methanol","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 गांवों को मेथेनाल से चलने वाले जनरेटर से मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 गांवों को मेथेनाल से चलने वाले जनरेटर से मिलेगी बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
बिजली की सुविधा से वंचित गांवों में मेथेनाल से चलने वाले जनरेटर से बिजली पहुंचाने की तैयारी है। नीति आयोग ने इसके लिए प्रदेश सरकार को छह करोड़ रुपये की कार्य योजना भेजी है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया व गोरखपुर के सुदूर क्षेत्रों के लिए यह योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत आईआईटी बीएचयू शहरी सॉलिड वेस्ट, कृषि अपशिष्ट व बायोमास से मेथेनाल उत्पादन प्लांट की डिजाइन, विनिर्माण और कमीशनिंग की योजना पर काम करेगा। इस काम पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, मेथेनाल से चलने वाले 120 केवी के 20 जनरेटर सेट पर पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। साथ ही, एक करोड़ रुपये मेथेनाल ईंधन के लिए तय किए गए हैं।
विज्ञापन