बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाते वक्त गंदी तस्वीरें और फिल्म दिखाता था ये टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों के परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार करके थाने ले आई। उसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अनिल कुमार सक्सेना बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था। मोहल्ले की तीसरी क्लास की दो छात्राएं रोजाना शाम को ट्यूशन पढ़ने जाती थीं।
आए दिन करता था छेड़खानी
परिवारीजनों का आरोप है वह आए दिन बच्चियों को अश्लील किताबें व फिल्म दिखाकर उनसे छेड़खानी करता था। बुधवार शाम दोनों बच्चियां ट्यूशन पढ़कर लौटी और दोबारा वहां न जाने की बात परिवारीजनों से बताई।
पुलिस आरोपी को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। एसओ विजय कुमार यादव ने बताया आरोपी की पत्नी वंदना को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।