{"_id":"69fa618018fb0401a50a4e94","slug":"tuesday-was-the-second-coldest-day-of-may-in-five-years-lucknow-news-c-13-lko1096-1723939-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच वर्ष में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच वर्ष में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश और तेज हवाओं का राजधानी के मौसम पर असर साफ दिख रहा है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ हवा में ठंडक घुल गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम था। मई के महीने में पिछले पांच वर्ष में लखनऊ में यह सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
शहर में मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। पॉलीटेक्निक चौराहे से लोग छतरी लगाए गुजरते दिखे। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राजधानी में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और तापमान में एक बार फिर क्रमश: बढ़त दर्ज की जाएगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 20.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सात मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
बीते पांच दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
05 मई - 28 - 20.2
04 मई - 29 - 24
03 मई - 33.3 - 21.4
02 मई - 34.1 - 23.1
01 मई - 33.3 - 21.3
( डिग्री सेल्सियस में )