{"_id":"6896edb9051b815ca305359e","slug":"tubs-placed-to-protect-against-water-dripping-from-the-roof-of-amausi-airport-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: टपकने लगी लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत... रखने पड़े टब, प्रशासन की हुई किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: टपकने लगी लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत... रखने पड़े टब, प्रशासन की हुई किरकिरी
Sat, 09 Aug 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:58 PM IST
सार
लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो गई। एयरपोर्ट के नए बनाए गए टर्मिनल की छत टपकने लगी। ऐसे में पानी को फर्श पर फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह टब रखने पड़े।
विज्ञापन
जगह-जगह रखने पड़े टब।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की छत बारिश में जगह-जगह से टपकने लगी है। पानी से फर्श को बचाने के लिए नीचे टब रखे गए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे एयरपोर्ट प्रशासन की किरकिरी हुई।
विज्ञापन
गत वर्ष 2400 करोड़ रुपये से बने लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद हाल ही में हुई बारिश से छत टपकने लगी है। कुछ समय पूर्व भी छत टपकने की शिकायत सामने आई थी। शुक्रवार को छत फिर से टपकने लगी। यात्रियों के अनुसार बोर्डिंग हॉल की ओर छत से कई जगह बारिश का पानी तेजी से टपकने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कर्मचारियों का ध्यान छत की ओर गया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जहां-जहां पानी टपक रहा था, उन जगहों पर टब रख दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार...लगता है पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई', यूपी सरकार पर अखिलेश का हमला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कुलियों की आर्थिक स्थिति का होगा सर्वे, रेलवे बोर्ड ने की तैयारी, डीआरएम को मिलेगी जिम्मेदारी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार खाड़ी में बने वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। इधर, शुक्रवार को शाम तक लखनऊ 9 मिमी की औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे दिन का पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री तो वहीं रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।