फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   try to accident of traffic policeman, pistal caught

यातायात पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास, कार में मिली पिस्तौल

Thu, 30 Jun 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
try to accident of traffic policeman, pistal caught
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में गोल्फ क्लब चौराहे के पास खड़े यातायात पुलिसकर्मी को एक कार सवार ने कुचलने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद टीआई ने पीछा किया और उसे पार्क रोड चौकी के पुलिसकर्मियों की मदद से रोक लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो अंदर इटली मेड की पिस्तौल थी। टीआई ने युवक को हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। वहीं हजरतगंज पुलिस ने पिस्तौल बरामद होने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

हजरतगंज इलाके में मंगलवार को कई वीआईपी मूवमेंट थे। गोल्फ क्लब चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम खड़ी थी। इसी बीच एक कार सवार तेज रफ्तार से आया। उसे यातायात पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह उसे कुचलने की कोशिश करता हुआ निकल गया। किसी तरह पुलिसकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह देख सरकारी गाड़ी में मौजूद यातायात निरीक्षक ने कार सवार का पीछा किया। जिसे पार्क रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

टीआई के मुताबिक उसने कार की तलाशी ली तो अंदर से एक इटली मेड पिस्तौल बरामद हुई। वहीं आरोपी को पार्क रोड चौकी की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसे पुलिस हजरतगंज थाने लेकर गये। लेकिर मंगलवार को देर रात को हजरतगंज पुलिस ने पिस्तौल बरामदगी से इंकार कर दिया। वहीं टीआई ने अपनी उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में साफ लिखा कि कार से पिस्तौल बरामद हुई है। जिसे टीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया जाए। वहीं सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक के परिवार की महिला पुलिस अधिकारी है। जिसके कारण हजरतगंज पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed