{"_id":"5c3dcd1dbdec22733a03538b","slug":"truth-behind-the-murder-of-a-lady-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में युवती की हत्या मामले का खुलासा, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में युवती की हत्या मामले का खुलासा, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की हत्या
Tue, 15 Jan 2019 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाराबंकी में लड़की के हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे में हो गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की बहन के देवर ने शादी करने का दबाव बनाए जाने पर लड़की की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वारदात को छेड़खानी के बाद हत्या करार दिये जाने पर पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव रखकर सड़क जाम कर दिया था।
विज्ञापन
युवक ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए बड़े शातिराना अंदाज में दूसरे युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले का खुलासा सर्विलांस टीम व थाना जैदपुर टीम ने किया है।
विज्ञापन
पुलिस को घटना में प्रयुक्त हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।