फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck theft with 24 lakhe battery

पलक झपकते ही चोरों ने उड़ाई बैटरी से लदा ट्रक

Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
truck theft with 24 lakhe battery
लखनऊ। मानकनगर के कनौसी पुल के पास चोरों ने बैटरी से भरा ट्रक की पार कर दिया। ट्रक में 24 लाख रुपये की बैटरी लदी थीं। चोरों ने ट्रक का सारा माल रास्ते में उतार लिया और इसके बाद सरोजनीनगर इलाके में डीसीएम को लावारिस छोड़कर भाग गए। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजा बैटरी नाम की फर्म में महानगर निवासी विनय अवस्थी मैनेजर हैं। विनय के मुताबिक, 10 जून की रात टीपीनगर स्थित गोदाम में कंपनी का चालक राजकुमार निवासी सीतापुर ट्रक में करीब 24 लाख रुपये कीमत की बैटरी लादकर निकला। माल की डिलीवरी देने शाहजहांपुर जा रहा था। रात करीब एक बजे वह माकननगर कनौसी पुल के पास गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर लघुशंका के लिए उतारा। इस बीच मौका पाते ही बदमाश ट्रक लेकर भाग गए। चालक राजकुमार ने शोर मचाया लेकिन चोर भाग गए। उसने विनय और पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो ट्रक कानपुर रोड की तरफ जाता हुआ दिखा। पुलिस को ट्रक नादरगंज इलाके में लावारिस हालात में खड़ा मिला जिसमें से24 लाख रुपये की बैटरियां गायब थीं। प्रभारी निरीक्षक मानकनगर अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरों के बारे में फुटेज के जरिये सुराग हाथ लगा है जिसके आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed