फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck seized in tax evasion disappears

वाणिज्य कर कार्यालय से टैक्स चोरी में जब्त ट्रक गायब

Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck seized in tax evasion disappears
वाणिज्य कर कार्यालय से टैक्स चोरी में जब्त ट्रक गायब, चालक समेत कई पर केस
विज्ञापन

हजरतगंज के मीराबाई मार्ग स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर से टैक्स चोरी में जब्त ट्रक माल समेत गायब हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए और उन्होंने हजरतगंज पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त गौरव प्रताप सिंह की तरफ से ट्रक के चालक, मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के सचल दल तृतीय इकाई ने 29 जुलाई की रात चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ा था। ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था।
सचल दल ने ट्रक को मीराबाई मार्ग स्थित वाणिज्य कर कार्यालय की चारदीवारी से सटाकर खड़ा किया था। अगले दिन ट्रक में भरे माल व टैक्स के कागजों की जांच के लिए चालक हरियाणा के मेवात निवासी तालिफ को बुलाया गया तो वह गायब मिला।
विज्ञापन

जांच टीम कार्यालय के बाहर खड़ा ट्रक देखने पहुंची तो सबके होश उड़ गए। ट्रक भी नहीं था। ट्रक व चालक की आसपास काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रक राजस्थान के झज्जर ससरौली निवासी रविंदर का है। उसमें हरियाणा के अंबाला कैंट की जगधरी रोड के पास स्थित मेसर्स फाइन आर्ट्स ग्लास वर्क्स कंपनी का शीशे का सामान भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान पश्चिम बंगाल के आनंदपुर ईएम बाईपास स्थित मेसर्स इमामी एग्रोटेक लिमिटेड कंपनी ने खरीदा था।
माल की डिलीवरी की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर के भगवानपुर अल्कापुरी स्थित अमित चौधरी की अमित ट्रांसपोर्ट कंपनी और हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित नवपरी कारगो एंड मूवर्स की थी।

इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रक में जो माल लोड था उसके परिवहन के लिए ईवे बिल का होना जरूरी है।
चालक ने जो ईवे बिल दिया था, वह 27 जुलाई की दोपहर को ही खत्म हो चुका था। इसलिए आर्थिक दंड के बाद माल और वाहन को छोड़ा जाना था लेकिन चालक उसे लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed