फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck hits couple, woman dies after being run over by wheels

Lucknow News: ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से महिला की माैत

Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Truck hits couple, woman dies after being run over by wheels
रामप्यारी की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। इटौंजा में कुर्सी रोड स्थित रामपुरवा गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से रामप्यारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति मंशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुआवजे की मांग करते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
दंपती महिगवां क्षेत्र के नरोसा गांव के निवासी थे। उनके रिश्तेदार रोहित के अनुसार, मंशाराम के साढ़ू के घर में शादी है। इसीलिए वे कुम्हरावां चौराहे स्थित बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे रामपुरवा गांव के पास यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया रामप्यारी के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनकी जान चली गई। वहां माैजूद लोगों ने ट्रक को घेर लिया। ट्रक चालक खुद को फंसता देख कुम्हरावां चौकी में घुस गया। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी महिगवां राधेश्याम मौर्य ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जाम कर मांगा मुआवजा

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने रामप्यारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने से मना कर दिया। लोगों ने रामप्यारी के तीन बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन के कारण यातायात ठप हो गया। बाद में एसडीएम बख्शी का तालाब साहिल कुमार और एसीपी विकास पांडेय के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। करीब चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


सौरभ के सिर से फिर उठ गया मां का साया
रिश्तेदारों के मुताबिक, मंशाराम की पहली पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उनका बेटा सौरभ है, जबकि दूसरी पत्नी रामप्यारी से दो बेटियां खुशी और पिंकी हैं। रामप्यारी की मौत से एक बार फिर सौरभ के सिर से मां का साया उठ गया। मां की मौत की खबर मिलते ही तीनों बच्चे बेसुध हो गए। रोते-बिलखते वे मौके पर पहुंचे। बच्चों ने चादर से ढके मां के शव को देखने का प्रयास किया, लेकिन शव के क्षत-विक्षत होने के कारण पुलिस ने चादर हटाने से उन्हें रोक दिया।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

रामप्यारी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed