{"_id":"69f7b32e1c1d44c4fe0ee704","slug":"truck-driver-dies-in-accident-near-gosaiganj-police-station-lucknow-news-c-13-lko1070-1720202-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोसाईंगंज थाने के पास ट्रक चालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोसाईंगंज थाने के पास ट्रक चालक की हादसे में मौत
Mon, 04 May 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोसाईंगंज थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर देहात निवासी प्रताप सिंह (43) के रूप में हुई है।
प्रताप सिंह के भाई लाखन सिंह ने बताया कि प्रताप पांच दिन पहले घाटमपुर कमरई से गिट्टी लादकर लखनऊ आए थे। डिलिवरी के बाद वह रविवार तड़के चार बजे लौट रहे थे। गोसाईंगंज थाने के पास उनका ट्रक खराब हो गया। वह उतरकर पैदल आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्रताप के ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उनके परिवार में पत्नी सोमवती, दो बेटे और एक बेटी हैं। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।