{"_id":"5d8615bc8ebc3e93aa1923de","slug":"truck-collide-with-another-truck-driver-injured-and-cleaner-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : खड़े वाहन में पीछे से भिड़ा ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : खड़े वाहन में पीछे से भिड़ा ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक घायल
Sat, 21 Sep 2019 08:30 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क किनारे खड़े वाहन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे खलासी की मौत हो गई और ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे खलासी व चालक को बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया।
कानपुर से पशु आहार लादकर चालक गाजीपुर के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर डिघिया चौराहे के पास पहले से हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में पशु आहार लदे ट्रक का चालक घुरऊ निवासी गाजीपुर घायल हो गया, जबकि खलासी दिनेश कुमार (35) निवासी पुरैनिया जिला गाजीपुर की मौके पर मौत हो गई।
दुर्घटना वाले ट्रक में लदा पशु आहार सड़क पर आ गिरा। टक्कर से खलासी का शव ट्रक में फंस गया। चालक व खलासी को किसी तरह बाहर निकाला गया। खलासी के भाई राजेश को सूचना दी गई, जो दूसरे ट्रक से आगे जा रहा था।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि उसके भाई की शादी हो चुकी है। चार बच्चे हैं। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर लिखा-पढ़ी की जाएगी।