{"_id":"695ebcf352d8078b06097662","slug":"troubled-by-illness-an-elderly-woman-hanged-herself-to-death-sons-clashed-over-the-body-lucknow-news-c-13-knp1002-1549438-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीमारी से परेशान होकर वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान, शव ले जाने के लिए भिड़े बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीमारी से परेशान होकर वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान, शव ले जाने के लिए भिड़े बेटे
Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुसुम लता तिवारी की फाइल फोटो।
लखनऊ। पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी स्थित उसर बरौली गांव की रहने वाली कुसुम लता तिवारी (72) ने मंगलवार की देर रात घर में फंदा लगा लिया। उनके बेटे के मुताबिक वह बीमारी की वजह से अवसाद में थीं। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मां का शव ले जाने के लिए दो भाइयों में हाथापाई हो गई। वहां मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया।
कोतवाल धीरेंद्र सिंह के अनुसार कुसुम लता तिवारी घर के बाहर परचून की दुकान चलाती थीं। उनके दो बेटे पंकज व अंबुज घर में अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पति विनोद कुमार तिवारी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बेटे अंबुज ने बताया कि उनकी मां का इलाज सिविल अस्पताल से काफी समय से चल रहा था। इसके चलते वह अवसाद में थीं। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पंकज और अंबुज में शव साथ ले जाने के लिए मारपीट हो गई। वहां मौजूद पुलिस और उनके रिश्ते के भाई विनोद पांडे ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।