फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by economic crisis, family ate poison, husband and wife dead.

सूदखोरों से परेशान कारोबारी परिवार ने खाया जहर, दंपती की मौत व बेटे की हालत गंभीर

Fri, 29 Nov 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Troubled by economic crisis, family ate poison, husband and wife dead.
रमेश कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गोसाईंगंज के मांढरमऊ में बैंक के कर्ज और सूदखोरों से परेशान रमेश कुमार वर्मा (52) ने पत्नी सावित्री (48) व बेटे विकास (24) संग बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दंपती की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना  प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, मूलरूप से कपेरा मदारपुर निवासी रमेश कुमार वर्मा छह साल से परिवार संग मांढर मऊ कला में रह रहे थे। रमेश की प्लाईवुड की दुकान है। उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11.40 बजे विकास ने जीजा बढ़ेरा गांव निवासी कमलाकांत को कॉल कर जहर खाने की सूचना दी। कमलाकांत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर तीनों को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने रमेश व सावित्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आए दिन होती थी बदसलूकी

30 लाख का बैंक लोन, रिश्तेदारों से उधारी
परिवारीजनों के मुताबिक, रमेश ने दो बैंकों से करीब 30 लाख रुपये लोन लिया। परिचितों व रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर पास में मकान बनवा लिया था। दो साल के अंदर दो बेटियों की शादी की। इस बीच कारोबार टूटने लगा और हाल ही में उन्होंने कर्ज लेकर गोसाईंगंज के  गुमटी नंबर-2 में एक जमीन भी खरीदी। इसके लिए एडवांस रकम भी दे दी थी। करीब सालभर से सावित्री की बीमारी पर भी पैसा खर्च हो रहा था। इसके चलते रमेश अवसादग्रस्त हो गए और यह कदम उठाया।

परिवारीजनों ने बताया कि रमेश की दुकान कुछ दिनों से बंद थी और सूदखोर आए दिन उनके साथ बदसलूकी करते थे। हालांकि कौन सूदखोर परेशान कर रहा है। इसके बारे में परिवारीजन कुछ नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed