{"_id":"69c44bfd6aa7ce83a80a9b42","slug":"troubled-by-domestic-discord-a-young-man-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1660439-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने दी जान
Thu, 26 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
पारा। पत्नी से चल रहे विवाद से परेशान होकर पारा स्थित डूडा कॉलोनी में मंगलवार देर रात रैपिडो चालक शिवम गौड़ (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
इंदिरानगर स्थित सेक्टर-9 के रहने वाले शिवम की तीन फरवरी 2025 को आरती से शादी हुई थी। शिवम की मां मीना ने बताया कि उनका बेटा पारा स्थित काशीराम कॉलोनी में पत्नी के साथ रहता था। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। चार महीने पहले आरती मायके बाराबंकी चली गई थी। इसके बाद से शिवम मानसिक तनाव में रहने लगा था। मीना ने बताया कि वह महानगर स्थित रहीमनगर में दूसरे को घरों में घरेलू काम करती है औश्र वह भी साथ रहती थी। दो दिन से वह रहीमनगर में ही रह रही थी। मंगलवार दोपहर हालचाल लेने के लिए उन्होंने बेटे को फोन किया पर शिवम का मोबाइल बंद था। रात आठ बजे वह काशीराम कॉलोनी पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचीं तो शिवम का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका देखा।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार मौके से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिवम के परिवार में पिता दिनेश गौड़ और बहन ज्योति गौड़ का रो-रोकर बुरा हाल है।