फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triple talaq given on the sixteenth day of marriage

Lucknow News: निकाह के सोलहवें दिन दिया तीन तलाक

Fri, 21 Feb 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given on the sixteenth day of marriage
निकाह के सोलहवें दिन दिया तीन तलाक
लखनऊ। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंथरा के लतीफनगर निवासी करीना बानो को उनके पति मो. लतीफ ने निकाह के सोलहवें दिन तीन तलाक देकर भगा दिया। मामले में बंथरा पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के पति, सास लुक्की, ननद रूकसार, देवर मो. अतीक, मो. अली और रियाज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


करीना के अनुसार, 9 सितंबर 2024 को उनका निकाह लतीफनगर निवासी लतीफ से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के दूसरे दिन से ही दहेज में बुलेट, पांच लाख रुपये और प्लाॅट की मांग की जाने लगी। दहेज देने में असमर्थता जताने पर पति व ससुराल वालों ने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 24 सितंबर को मारपीट की और तीन तलाक देकर भगा दिया। मायके वालों ने आरोपियों से बात करने कोशिश की, पर आरोपी नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed