फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tried to kill daughter by slapping her, father arrested

Lucknow News: बेटी को पटककर मारने का किया था प्रयास, पिता गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tried to kill daughter by slapping her, father arrested
हरचंदपुर (रायबरेली)। बेटी को जमीन पर पटककर मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने रविवार को पिता को गिरफ्तार कर लिया। हरचंदपुर गांव के शिवराम उर्फ नन्हाऊ की पत्नी अपने भाई के साथ शनिवार की शाम मायके जाने लगी। शिवराम ने उसे मायके जाने से मना कर दिया था। इस पर दंपती में विवाद हो गया था। पहले पत्नी का आरोप था कि छीनाझपटी में दो माह की मासूम दिव्यांशी जमीन पर गिरकर घायल हो गई। घायल बच्ची को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। देर रात पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति ने उसकी बेटी को जमीन पर पटककर जान से मारने का प्रयास किया। बेटी को गंभीर चोटें आई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज करके उसे दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed