फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute paid to former student leader Ravindra Singh.

Lucknow News: पूर्व छात्र नेता रवींद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Aug 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former student leader Ravindra Singh.
पूर्व छात्र नेता रवींद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र नेता रवींद्र सिंह की 47वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि रवींद्र सिंह ने अपने संघर्ष, विचारों और जनहित के प्रति समर्पण से जो राजनीतिक विरासत छोड़ी है, वह आज भी युवाओं और समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती है। आयोजक पंकज सिंह ने बताया कि वे पहले ऐसे विधायक रहे जिनको गोरखपुर विवि व लखनऊ विवि के छात्रसंघ का अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ। वे 1977 में जनता पार्टी से कौड़ीराम विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इस अवसर पर लविवि के पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, बजरंगी सिंह (बब्बू), अभिषेक सिंह आशु, जेपी सिंह, अजीत सिंह, विनय कुमार शाही, शोएब खान, विनोद शाही, अर्पित सिंह, अभिषेक सिंह, नेहा सिंह, डाॅ. राजश्री, प्रियदर्शिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed