{"_id":"6a949833728b84fb1a0b75d7","slug":"181-consecutive-weeks-of-public-service-dr-rajeswar-singh-heard-187-grievances-in-nilmatha-lucknow-news-c-13-lko1070-1897927-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 181 सप्ताह से लगातार जनसेवा, निलमथा में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुनीं 187 समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 181 सप्ताह से लगातार जनसेवा, निलमथा में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुनीं 187 समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जनसंवाद अभियान ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ 181वें सप्ताह में भी जारी रहा। रविवार को निलमथा के एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं और विकास का संकल्प लिया गया।
इस दौरान 187 प्रार्थना पत्र मिले, जिन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। विधायक ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में निलमथा में जितनी सड़कें बनीं, उतनी 10 साल में नहीं बनीं। फिर भी सड़क, नाली और जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क और तालाबों पर अतिक्रमण इसकी बड़ी वजह है। इसके लिए एलडीए वीसी और नगर आयुक्त से बात हुई है। मुख्यमंत्री से विशेष फंड की मांग भी की जाएगी।
इस मौके पर 10 मातृशक्ति और 20 से ज्यादा वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तीन वीर नारियों आनंदी देवी, दुर्गा देवी और उमा सिंह को सम्मानित किया गया। 20 छात्र-छात्राओं को साइकिलें बांटी गईं। बीबीए में गोल्ड मेडलिस्ट वेंकटेश शुक्ला और साइबर लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट शिवानी शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। जूडो-कराटे की नेशनल चैंपियन इंद्रवीरा और जुनाली बिष्ट का सम्मान हुआ। डॉ. राजेश्वर ने बताया कि अब तक 14 हजार से ज्यादा पत्र शासन और विभागों को भेजे जा चुके हैं।